अपराध निरोधक कमेटी करेगी श्रीराम बारात शोभायात्रा का स्वागत

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।श्रीरामलीला महोत्सव कमेटी की ओर से आज 07 अक्टूबर को शहर में निकलने वाली श्रीराम बारात शोभायात्रा के अवसर पर जिला अपराध निरोधक कमेटी बदायूं द्वारा जोगीपुरा पर बारात के स्वागत हेतु कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु डॉ नेत्रपाल सिंह शैलानी, डॉ संजीव जी, छत्रपाल सिंह जी,आदिल हुसैन ज़करिया जी और इंतजार हुसैन जी जिम्मेदारी संभालेंगे।
ये जानकारी देते हुए जिला प्रभारी मुहम्मद शमसुद्दीन शम्स ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सम्मानित सदस्यगण सादर आमंत्रित हैं।
