उर्से सकलैनी के परचम कुशाई में ककराला से पहुंचे हजारों अकीदतमंद पहुंचे बरेली

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।ककराला,एक रविउस्सानी 1446 हिजरी, पहले सालाना उर्स ए सकलैनी के मौके पर किब्लातुस सालेकीन काबातुल आरफीन हजरत मोहम्मद सकलैन मियां हुज़ूर रह0 अ 0 के आबाई वतन ककराला शरीफ में दरगाह हज़रत शाह शुजाअत अली मियां से परचम व चादर शरीफ

लेकर हजरत शाह सकलैन एकेडमी यूनिट ककराला के जेरे एहतमाम हजारों की तादाद में अकीदतमंदों का एक काफिला बसों व निजी वाहनों से दरगाह हज़रत शाह सकलैन मियां हुजूर मोहल्ला शाहाबाद बरेली शरीफ के लिए रवाना हुआ जो बरेली कैंट से होता हुआ चौकी चौराहा व अय्यूब खां चौराहा से निकलकर कुतुबखाना मनिहार गली पहुंचा जहां से साहिब ए सज्जादा हुज़ूर अलहाज गाज़ी मियां हुजूर ने जुलूस ए परचम कुशाई में

शिरकत की और तमाम अकीदत मंदो के साथ दरगाह पहुंच कर परचम को दरगाह शरीफ पर नस्ब कर दिया इस तरह पहले उर्स ए सकलैनी की परचम की रस्म अदा की। इस मौके पर जिला सदर अकादमी मुंतखिव अहमद नूर साहब, हुजूर सदिकैन मियां , इंतखाब सकलैनी, हाफिज गुलाम गौस, हमजा सकलैनी, मुनीफ सकलैनी, मुंतासिब सकलैनी, मुस्तजाब सकलैनी व ककराला एकेडमी के तमाम मेमबरान मौजूद रहे।
