नाबालिक किशोरी को पड़ोस के ही युवक पर बहला पुसला कर ले जाने का आरोप पिता ने थाने में दी तहरीर

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।सहसवान, नाबालिक किशोरी को गाँव, का ही युवक बहला पुसला कर लेकर फरार हो गया है,
पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुजावली गाँव का है,बालिका के पिता अजय पाल पुत्र रामप्रकाश ने बताया के उसकी नाबालिग किशोरी 14 वर्षीय शनिवार की रात्रि अपने परिवार के साथ सो रही थी रविवार चार बजे किशोरी के पिता की जब आंख खुली तो उन्होंने देखा
घर के अंदर उनकी बेटी नहीं थी तब परिजनों ने गांव के आस पास व अपने रिश्तेदारों मे किशोरी को तलाशना शुरू किया तो पता चला के पड़ोस का ही शिवरतन पुत्र वीरपाल उनकी किशोरी को लेकर फरार हो गया जिसको लेकर किशोरी के पिता ने सहसवान कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
