मोहल्ला सोथा में दो मकानों मे चोर ने की चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सर्दी शुरू होते ही शहर में फिर से चोर हुए सक्रिय पूरा मामला मंगलवार की रात कोतवाली छेत्र के मोहल्ला सोथा गनी चौक का है, बीतीं रात चोर ने कपड़ा व्यापारी फहीम अख्तर सहित एक और माकन को निशाना बनाया कपड़ा व्यापारी ने बताया, रात में वो और उनका परिवार वाले अपने घर पर सो रहे थे,तभी छत के रास्ते से चोर नीचे आया व कमरों में घुसकर चोर सोने-चांदी के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सुबह परिजन जागे तो चोरी की जानकारी हुई चोर ने कमरे मे घुसकर टंगी पैंट में रखे बीस हज़ार रुपए चोरी किए। चोर दूसरे कमरे मे से अलमारी मे रखी दो झुमकी, एक अंगूठी, एक चैन, दो बुंदे और 5000 नगदी ले गया। वहीं पड़ोस के ही मकान कमाल के घर मे भी चोर घुसा जहां चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। बताया जाता है कि कमाल के घर से चोर एक बेग ले गया जिसमें कोई नगदी बगैरा नही थी। फहीम अख्तर के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति रात में मास्क लगाए गली मे इधर-उधर घूमता दिख रहा है,फहीम अख्तर के पडोसी कमाल के घर सीसीटीवी कैमरे में चोर मास्क लगाए दिखाई दे रहा है,चोर कमरें में चोरी करने के लिए घूमता दिखाई दे रहा है। फहीम अख्तर ने सदर कोतवाली में चोरी की सूचना दी मौके पर पहुँची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फोटेज के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई है।
