शरीफ ज़ादे ग्रुप व विधुत विभाग ने तीन घंटे में बिजली कराई सही नगर मे हो रही प्रशंसा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ,शनिवार को ककराला मे वार्ड नम्बर 22 मे एक पोल डम्पर द्वारा टक्कर मे टूट गया जिससे वार्ड नम्बर 22.23.24.25.7.16.18.की बिजली प्रभावित रही लेकिन नगर मे अपनी कार्यशैली से प्रसिद्ध अवर अभ्यंता राकेश कुमार ने अपने बिजली कर्मचारियों के साथ अपनी मौजूदगी मे तीन घंटे मे पोल ठीक कराकर लाइन चालू करा दी इस मौके पर बिजली व्यवस्था शरीफ ज़ादे ग्रुप के वाहिद राजपूत अकमल जहांगीर मासूम रज़ा ताईफ भाई रुबैद खान मौजूद रहे,नगर मे बिजली व्यवस्था ग्रुप और बिजली कर्मचारियों एवं लोकप्रिय जेई. राकेश कुमार की प्रशंसा हो रही है
