शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में भक्तों ने किया विशाल भंडारे का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।बिसौली,शनिवार,जनपद बदायूं के कस्बा बिसौली पिंदारा रोड रामबाग के सामने शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में माता के भक्तों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया हजारों की संख्या में लोगों ने चखा माता के भंडारे का प्रसाद हम आपको बता दें कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की पिंदारा रोड निवासी तोताराम मौर्य,महेश चंद मौर्य, सोनदीप (सोनू )मौर्य, धर्मेंद्र शाक्य,पुष्पेंद्र शाक्य, जीतू मौर्य व अन्य माता के भक्तों ने शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित कर प्रचंड ज्योति प्रज्वलित कर मां दुर्गा की अलग-अलग रूपों में 9 दिन तक आराधना की गई तत्पश्चात आज विजयदशमी दशहरा के शुभ अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने माता के भंडारे का प्रसाद चखा इस अवसर पर तोताराम मौर्य,महेश चंद मौर्य, सोनदीप (सोनू )मौर्य, धर्मेंद्र शाक्य,पुष्पेंद्र शाक्य, जीतू मौर्य व अन्य माता के भक्त मौजूद रहे ।
