कक्षा 12 की छात्रा अंशी को एक दिन के लिए थाना इस्लामनगर का प्रभारी बनाया गया

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।एसएसपी के निर्देशन में “मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 ” के तहत जनपद बदायूँ में सोमवार को जनपद बदायूँ के थाना इस्लामनगर के प्रभारी निरीक्षक ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज इस्लामनगर की कक्षा 12 की छात्रा अंशी को एक दिन के लिए थाना इस्लामनगर प्रभारी बनाया गया। छात्रा ने कार्यालय प्रभारी निरीक्षक मे बैठकर

आगुंतको की समस्याएं सुनीं, आगुंतक महिलाओं व पुरुषों ने पारिवारिक समस्याओं को लेकर छात्रा से शिकायतें कीं, छात्रा अंशी ने तत्काल संबंधित चौकी/हल्का क्षेत्र के

प्रभारी को शिकायत के निस्तारण को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया तथा छात्रा ने कार्यालय व हवालात का निरीक्षण किया व आवश्यक दस्तावेजों के रख-रखाव के दिशा-निर्देश दिए गये।
