16 अक्टूबर से बीजेपी का सदस्यता अभियान तीसरा चरण होगा शुरू-दिनेश कुमार शर्मा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। भाजपा अब सदस्यता अभियान की तीसरा चरण शुरू करेगी। इसके लिए सोमवार को पार्टी कार्यालय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा ने कहा सदस्यता अभियान का दूसरा चरण कल पूरा हो रहा है। 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक तीसरा चरण चलेगा। जिसमें सक्रिय सदस्यता पर फोकस किया जाएगा।
सक्रिय सदस्य बनने के लिए 100 प्राथमिक सदस्य बनाकर ₹100 का ऑनलाइन डोनेशन पार्टी फंड में नमो ऐप के माध्यम से जमा करना होगा। सक्रिय सदस्य वही बनेगा जो पार्टी में पिछले तीन सालों से कार्य कर रहा हो। वह पार्टी में पूर्ण निष्ठा रखता हो और पंच निष्ठाओं का पालन करता हो। पार्टी में किसी भी जिम्मेदारी को लेने के लिए सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है।जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक मंडल में भी 100 सक्रिय

सदस्य बनने का लक्ष्य रखा गया है। सक्रिय सदस्यता सर्व स्पर्शी, सर्वव्यापी और सर्वग्राही होना चाहिए। हम सभी कार्यकर्ताओं का एक ही संकल्प है कि भारत माता को पुनः परम वैभव पर पहुंचाना है।सदस्यता सत्यापन अधिकारी रवींद्र सिंह राठौर ने कहा बदायूं के कार्यकर्ता बहुत परिश्रमी हैं। आपके सभी के संगठनात्मक कार्यों की चर्चा बरेली सहित पूरे प्रदेश में होती है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, एमपी सिंह राजपूत, महेश राठौर, शैलेंद्र मोहन शर्मा, आशीष शाक्य, संदीप चौहान, रचना शंखधार, रानी सिंह पुंडीर, रजनी मिश्रा, नेकपाल कश्यप, ग्रीशपाल सिसोदिया और तेजपाल सागर आदि मौजूद रहे।J
