अचानक लगी आग से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक
मची भगदड़

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान,पूरा मामला सहसवान तहसील क्षेत्र के ग्राम सुजावली का है जहां मंगलवार शाम लगभग पांच बजे हरपाल पुत्र पिम्मी के घर में बिजली के तार से अचानक आग लग गई आग लग जाने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया जिसमें घर में रखे 50 हजार रुपए जल कर

राख हो गए और घर में रखा घरेलू सामान कपड़े अनाज व भूसा भी जलकर खाक हो गया जब आग लगने की खबर गांव वालों को पता लगी तो गांव में भगदड़ मच गई जब तक वहां सब कुछ जल कर खाक हो चुका था यहाँ बड़ा हादसा होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
