सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी कश्यप ने उर्स में हाजरी कर की चादरपोशी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। शहर के सागरताल नवादा रोड स्थित दरगाह हजरत मजा़क मिया साहब पर चल रहे तीन रोजा उर्स में शिरकत करने के लियें समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी कश्यप ने अपनी साथियों के साथ पहुंच कर वहां मजारे मुबारक पर गुलपोशी व चादरपोशी की रस्म अदायगी कर दुआयें मांगी। दरगाह के सज्जादानशीन साहब ने उन्हें दुआओं से नवाजा साथ ही फातिहा का तबर्रुक तकसीम किया।

जिलाध्यक्ष संतोष कुमारी कश्यप ने कहा मेरा सौभाग्य है कि मुझे उर्स के मौके पर यहां हाजरी करने का मौका नसीब हुआ।
इस मौके पर संतोष कुमारी कश्यप के बेटे के अलावा काफी लोग मौजूद रहे।
