उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य होने बावजूद केवल हर खेल की एक टीम है जो उत्तर प्रदेश के खिलाडियों के साथ अन्याय है-शीराज़ आलम

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।उत्तर प्रदेश खेल कल्याण संघ अध्यक्ष पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रज़ा की पहल पर बदायूँ स्टेडियम मे खिलाडियों ने केंद्र व राज्य सरकार से समस्त प्रतिस्पर्धाओं मे एक से अधिक टीम खिलाने की मांग की।खेल कल्याण संघ के लीगल एडवाइजर एडवोकेट मोहम्मद शीराज आलम ने कहा उत्तर प्रदेश की आबादी के चौथाई भाग के बराबर राज्यों की दो से अधिक टीम खेल रही है लेकिन उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य होने बावजूद केवल हर खेल की एक टीम है जो उत्तर प्रदेश के खिलाडियों के साथ अन्याय है।25 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश के खिलाडियों मे प्रतिभाएं आपार हैं पर अवसर सीमित होने के कारण प्रदेश के सभी खिलाडियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।पूर्व रणजी क्रिकेटर मोहसिन रज़ा ने खिलाडियों की चिंता करते हुए इस मांग को उठाया

है जिसका हम सभी पुरजोर समर्थन करते हैं।
इस अवसर क्रिकेटर जुनैद अमन हाॅकी खिलाड़ी विवेक एथलीट राहुल यादव सूर्य प्रकाश सहित समस्त खिलाड़ी उपस्थित रहे।
