वीनस शुगर मिल का सत्र हुआ शुरू सहकारिता मंत्री ने किया उद्घाटन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
संभल, वीनस शुगर मिल के पुनः उद्घघाटन के दौरान सहकारिता मंत्री जे.पी एस राठौर, शिक्षा मंत्री गुलाब देवी उपस्थित रहे। उन्होंने आस पास के गाँव के किसानों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करने हेतु पूर्ण आश्वाशन दिया और कहा कि इस सत्र में गन्ना मिल पर गन्ना खरीद और भुगतान में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होने देगी।पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी को उनके आवास पर जाकर सक्रिय सदस्य बनाया। कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की इस अवसर पर मंत्री गुलाब देवी, ज़िला पंचायत अध्यक्ष अनामिका यादव, ज़िला अध्यक्ष संभल हरेंद्र सिंह रिंकु, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष संभल ओमवीर सिंह खड़कवंशी, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय सफ़ाई आयोग मंजु दिलेर, चेयरमैन नगर पालिका परिषद बहजोई राजेश शंकर राजू, जिला महामंत्री कमल कुमार कमल, चेयरमैन शुगर मिल अतुल कुमार सिंह, चेयरमैन हिमांशु प्रताप सिंह, निवर्तमान चेयरमैन गन्ना विकास परिषद जितेन्द्र सिंह, गिरिराज मौर्या मंडलध्यक्ष, उदयवीर यादव, प्रमोद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
