एसडीएम व आबकारी टीम ने शराब की दुकानें की चेक

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। उघैती में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा बिल्सी सीओ उमेश चन्द्र उघैती थाना प्रभारी राजेश कौशिक ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर शराब की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर और बोतलों के बार कोड की जांच की जनपद में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। बिल्सी के एसडीएम संजीव कुमार ने पुलिस व आबकारी विभाग की टीम के साथ अंग्रेजी, देशी व बीयर की दुकानों पर स्टॉक रजिस्टर

व शराब की बोतलों के बार कोड चेक किए हैं। गुरुवार की दोपहर एसडीएम उघैती के महानगर रोड पर स्थित देशी व अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान में स्टॉक रजिस्टर को चेक किया। दुकान में शराब के स्टॉक व बिक्री का भी मिलान किया ग्राहकों से भी ओवरराइटिंग की जानकारी ली गई सेल्समैनो को चेतावनी दी गई ओवररेटिग करते कभी कोई पाया गया तो उसके खिलाफ़ उचित कार्रवाई की जाएगी।
