नगर मे अवैध मिट्टी खनन का धंधा ज़ोरो पर
खनन विभाग और पुलिस प्रशासन की अनदेखी के चलते पनप रहा अवैध धंदा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान, मुजरिया,बिना परमिशन मिट्टी खनन का काम जोरो पर चल रहा है।पुलिस प्रशासन और खनन विभाग की अनदेखी के चलते खनन माफियाओं का बोलबाला है,
मुजरिया क्षेत्र में मिट्टी का अवैध खनन विगत कई माह से लगातार चल रहा है।खनन की लगातार शिकायतों पर भी खनन विभाग ने मोनधारण कर लिया है।क्षेत्र के में इन जगहों पर हो रहा अवैध धंदा,शेखनागला,सिलारपुर,बिचोला, सगराय आदि खनन प्वाइंट से लगातार मिट्टी खनन का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है।खनन करने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली चालकों से परमिशन की बात की जाती है तो छूटते ही खनन और पुलिस में एंट्री की बात कहकर पल्ला झाड़ते नज़र आते हैं,खनन अधिकारी बृजबिहारी ने बताया कि बिना परमिशन किसी को खनन नहीं करने दिया जाएगा,ऐसी कोई जानकारी नही मिली है, अगर नगर मे कही अवैध खनन होता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।
