बुखार से चौकी प्रभारी विनोद द्विवेदी की इलाज के दौरान मौत

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। सदर कोतवाली क्षेत्र की सरकारीगंज चौकी प्रभारी विनोद द्विवेदी की बुखार से लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ में ही उनको गार्ड ऑफ ऑनर देकर शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
लखनऊ के रहने वाले एसआई विनोद द्विवेदी बदायूं की सदर कोतवाली की सरकारी गंज चौकी के प्रभारी थे। उनको चार दिन पहले बुखार आया था। बदायूं मे उने निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।एसआई की मौत की खबर सुनकर पुलिस विभाग मे शोक की लहर दौड़ गई जिसने भी सुना तो दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की रविवार को उनके शव को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार लखनऊ में किया जाएगा। इसके लिए बदायूं से टीम को रवाना कर दिया गया है।
