रामलीला मेले में पालकी टूटी, पांच युवक घायल दो की हालत गंभीर

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।सहसवान, मुजरिया में चल रहे रामलीला मेला में देर रात झूला की एक पालकी गिरने से पांच युवक-किशोर घायल हो गये। घायलों में दो किशोर की हालत नाजुक देख परिजन उन्हें बरेली ले गये। हादसे के बाद मेला में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थित को संभाला। झूला संचालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने घायलों को सांत्वना दी।मुजरिया के कृषि इंटर कालेज में रामलीला मेला चल रहा है। शनिवार देर रात यहां लगे 20 फीट ऊंचे झूले की पालकी टूट कर नीचे आ गिरी। बताया जाता है झूले का आधारभूत ढांचा जर्जर हो चुका था। जिसके चलते यह हादसा हुआ।
हादसा उस समय हुआ जब झूला की पालकी में बैठे निशांत 17 वर्ष, अवधेश 18 वर्ष, अर्जुन 16 वर्ष और विकास उम्र 15 वर्ष निवासी गण जिजाहट थाना मुजरिया तथा 12 वर्षीय मटकुली निवासी अज्ञात बच्चा बैठे थे। झूल तेज स्पीड में था। जैसे ही झूला का चक्कर नीचे से ऊपर की ओर गया, तभी सातवें नंबर की पालकी झटके के साथ टूटकर नीचे आ गिरी।

हादसा इतनी तेज हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। पालकी टूट कर नीचे आने के दौरान दूसरी पालकी से भी टकराई। ग़नीमत रही कि वह पालकी नहीं टूटी। पालकी के नीचे गिरते ही उसमें बैठे युवक व किशोरों में चीख पुकार मच गई। साथ ही मेला में अफरातफरी मच गई।
लोग हादसा स्थल की ओर दौड़। इसी बीच घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिये अपने साथ ले गये। हादसे में घायल अवधेव व मटकुली गांव के 12 वर्षीय बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है।
