एसएसपी ने यूपी-112 में नियुक्त पुलिसकर्मियों को माह अक्टूबर में किये गये सराहनीय कार्य के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।आपातकालीन परियोजना यूपी 112 जनपद-बदायूँ में नियुक्त पीआरवी कर्मियों द्वारा माह अक्टूबर में किये गये सराहनीय कार्य
दिनांक 06.10.2024 को पीआरवी-5403 पर ड्यूटी के दौरान का0 सोनप्रकाश द्वारा एक अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया।
दिनांक 02.10.2024 को पीआरवी-5397 पर ड्यूटी पर तैनात का. अमरपाल द्वारा एक अदद अवैध तमंचा बरामद किया गया।
पी0आर0वी0-1284 पर नियुक्त कर्मियों 1-हे0का0 सुखवीर 2-का0 धर्मवीर सिंह द्वारा दिनांक 01-10-2024 से दिनांक 21-10-2024 तक जनपद में संचालित समस्त पीआरवी वाहनों की अपेक्षा सबसे कम रेस्पोंस टाइम (06 मिनट 05 सेकेन्ड) में पीडित/कॉलर को सहायता उपलब्ध करायी गयी ।
