अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का जनपद स्तरीय अधिवेशन संपन्न

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।अधीनस्थ कृषि सेवा संघ का आज जनपद स्तरीय अधिवेशन संपन्न हुआ अधिवेशन के मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष अधीनस्थ कृषि सेवा संघ राधा रमन मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुरारी लाल गंगवार एवं उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार तथा जिला मंत्री सरोज यादव और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद बदायूं के संरक्षक प्रेम प्रकाश पांडे एवं समस्त पदाधिकारी तथा अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के सम सेंट सदस्यों की उपस्थिति में अधिवेशन संपन्न हुआ अधिवेशन में चुनाव अधिकारी के रूप में इंजीनियर रवि कुमार को दायित्व सोपा गया चुनाव संपन्न होने पर रवीश कुमार गंगवार जिला अध्यक्ष फूल सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ शिव प्रताप पाराशरी जिला मंत्री सर्वेंद्र पाल सिंह संगठन मंत्री एवं नरेश चंद्र वर्मा को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुए अंत में सभी का आभार व्यक्त कर अधिवेशन संपन्न हुआ।
