महिला कैंटीन संचालक से रंगदारी मांगने वाले दो युवकों पर मुकदमा दर्ज

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,कुँवरगांव,निवासी दो युवकों ने नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर केंटीन चलाने वाली महिला से रंगदारी मांगी।महिला ने थाने मे तहरीर देकर जिसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई तो पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टेल पर शिकायत की सन्दर्भ संख्या 40014924035318 मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का एसएसपी ने लिया संज्ञान
हुई एफआईआर कुंवरगांव थाना छेत्र के इमलिया निवासी मिथलेश देवी पत्नी कुंवरपाल ने पुलिस को बताया कि वह नवीन स्वास्थ्य केंद्र पर कैंटीन चलाती है, 20 अक्टूबर को कुंवरगांव निवासी सुरेंद्र पुत्र प्रेमपाल सिंह और सत्यम शर्मा पुत्र राजेश शर्मा उनके पास आए थे।कैंटीन चलाने के एवज में दो हज़ार की रंगदारी मांगी,मिथलेश ने रुपये देने से मना कर दिया,तो वह दोनों लोग झगड़ा करने लगे,और मारपीट की कोशिश की अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे कहा दो मिनट मे केंटीन बंद करा देगे।अगर केंटीन चलानी है, तो उनसे मिलकर चलानी पड़ेगी,कुछ देर बाद आरोपी वहाँ से चले गए,जिसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में की,मामले को पुलिस ने टालमटोल कर मामले को दबा दिया पीडित महिला ने 29 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर
सन्दर्भ संख्या 40014924035318 पर भी शिकायत की जिसका संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने एफआईआर के आदेश दिए थाना कुंवरगांव मे दिनों के खिलाफ जबरन वसूली करने अपराधिक बल का प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
