कबाड़ में बिक रही चोरी की साइकिल तथा ट्यूबवैल का सामान

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।वजीरगंज,कस्बे में बिना परमिट कबाड़ खरीदने की दर्जनों दुकानों का संचालन किया जा रहा है। इन दुकानों पर चोरी की हुई बाइक,साइकिल,ट्यूबवैल के पाइप तथा अन्य उपकरणों की खरीददारी की जाती है।वाहन मालिक द्वारा पकड़ें जाने पर ले देकर समझौता करा लिया जाता है।
कस्बे में मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे,बिल्सी रोड,आँवला रोड पर कबाड़ा खरीदने की दर्जनों दुकानों का संचालन धड़ल्ले से किया जा रहा है।कबाड़ा खरीदने वाले अपना पैसा व वाहन देकर देहात से कबाड़ा खरीदवाने का धंधा कर रहे है। इसके अलावा इलाके में सक्रिय चोर छोटे वाहनों को चोरी करके इन्ही कबाड़ियों को बेच देते है।कस्बे ऐसी कई घटनाएं हो चुकी है कबाड़ी बाइक ,साइकिल या अन्य चोरी का सामान स्वामी द्वारा पकड़ लिए जाने पर ले देकर मामला सुलटा लेते है।जिसकी बजह से चोरी करने वालों के हौसले बुलंद है।अगर कोई बड़ा मामला फंस जाता है और पुलिस तक बात पहुंचने की नोबत आ जाये तो कबाड़ी रसूखदार आदमी को बीच में डाल कर बात खत्म करा लेते है।कस्बे में देहात इलाके के बड़े पैमाने पर चोरी का माल लाकर ओने पौने दामो पर बेच दिया जाता है। ऐसा ही मामला मंगलवार को सामने आया थाना क्षेत्र के ग्राम करकटपुर निवासी एक छात्रा कस्बे के नत्थूलाल इंटर कॉलेज के सामने रहने वाले अपने चाचा के घर

साइकिल से आई घर के बाहर साइकिल खड़ी कर अंदर चली गयी। कुछ देर बाद वह घर जाने को बाहर निकली तो उसकी साइकिल चोरी हो चुकी थी। परिजनों ने साइकिल की तलाश की तो वह कबाड़ की हालत में हाईवे स्तिथ एक कबाड़ी की दुकान पर मिली बात करने कबाड़ी ने साइकिल सही करके देने का बायदा किया जिस पर परिजन राजी हो गए लेकिन अगले दिन बातें बना कर कल आने का बहाना बना कर टरका दिया।परिजन पुलिस से शिकायत का मन बना रहे है।
