प्रतिभा अर्जित करना प्रचंड पुरुषार्थ-संजीव

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।उझानी, राधेलाल इंटर कालेज कछला में भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में त्रिदिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। बच्चों को आपदाओं में स्वयं को तैयार रखना की ट्रेनिंग दी गई। वरिष्ठ शिक्षक रामदास ने स्काउट ध्वज फहराकर शिविर का शुभारंभ किया। स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का अनोखा जज्बा पैदा करती है।
प्रधानाचार्य डा.शिशुपाल सिंह ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कार ही जीवन को महकाते हैं।
स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि प्रतिभा अर्जित करना एक प्रचंड पुरुषार्थ है। स्काउटिंग बच्चों की प्रतिभाओं को निखारती है और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाती है।
स्काउट गाइड को स्काउटिंग आंदोलन का इतिहास, स्काउट के नियम, प्रतिज्ञा, झंडा की गीत, प्रार्थना, राष्ट्रध्वज, स्काउट ध्वज के अलावा प्राकृतिक आपदाओं में स्वयं को तैयार रखने की ट्रेनिंग दी गई। स्काउट मास्टर अनिल कुमार यादव ने बच्चों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर सुनीता माथुर, आशुतोष शर्मा, विपिन चौहान, राजेश उत्तम, निर्दोष कुमार, राहुल इंदवार, तपन गौतम आदि मौजूद रहे।
