बदायूं लेबर ऑफिस उझानी पर श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण जागरूकता कैम्प का हुआ आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,डीएम द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुक्रम में गुरुवार को प्रातः 07ः00 बजे से 09ः00 बजे तक लेबर अड्डा बदायूँ व लेबर अड्डा उझानी पर श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण जागरूकता कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में लगभग 200 श्रमिकों ने प्रतिभाग किया। निर्माण श्रमिकों को पंजीयन प्रक्रिया व बोर्ड द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गयी। कैम्प में आने वाले लगभग 20 प्रतिशत श्रमिक पूर्व से पंजीकृत पाये गये तथा शत प्रतिशत श्रमिकों के आधार बने पाये गये। उक्त लेबर अड्डों पर दिनांक 27.11.2024 तक प्रातः 07ः00 बजे से 09ः00 बजे तक कैम्पों का आयोजन नियमित रूप से किया जायेगा। निर्माण श्रमिक कैम्प में आकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
पंजीयन हेतु श्रमिक का स्वयं का आधार कार्ड एवं परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा रू0-40/- पंजीयन शुल्क एवं बैंक पासबुक तथा मोबाइल न0 पंजीयन ओ0टी0पी0 के लिये की आवश्यकता है।पंजीयन के उपरान्त पात्रतानुसार निर्माण श्रमिक श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाए
