फिल्म अभिनेता राजपाल यादव कल बदायूं मे

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।फिल्म अभिनेता राजपाल यादव शनिवार को प्रातः 11 बजे जिला कारागार बदायूं में पूर्व विधायक योगेंद्र सागर से भेंट करेंगे।फिल्म अभिनेता दिल्ली से बदायूं आयेंगे और जेल में मुलाकात करने के बाद बरेली चले जायेंगे।यह जानकारी पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने दी। उन्होंने बताया कि फिल्म अभिनेता राजपाल यादव से उनका बहुत पुराना पारिवारिक रिश्ता है, इसलिए वे पिताजी से मुलाकात करने बदायूं आ रहे हैं।
