चाची पर शादी का दबाव बना रहा था.. मना किया तो मार डाला.. पुलिस ने एनकाउंटर में किया अरेस्ट
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मेरठ के लिसाड़ी गेट में गत दिवस चाची फरहाना की हत्या करने वाले शोयब को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद टांग में गोली मारकर अरेस्ट कर लिया है। फरहाना के जेठ के बेटे शोयब द्वारा शादी का दबाव बनाया जा रहा था.. फरहाना ने इंकार किया शोयब ने उसे गला घोंटकर मार डाला था। लाश को जमीन में दबा दिया था। अब केस खुला तो आरोपी शोयब पकड़ा गया।
