संभल हिंसा के बाद बदायूं में लड़के ने की आपत्तिजनक-पोस्ट पुलिस ने कस्टडी में लिया, समझाकर छोड़ा; पोस्ट भी डिलीट कराई

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,एक लड़के ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। मामले की शिकायत पर पुलिस ने लड़के को कस्टडी में लिया और पोस्ट डिलीट कराई गई। जबकि बाद में उसे चेतावनी देने के साथ ही समझाकर लौटा दिया।पूरा मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र का है। यहां के गढ़ी खानपुर गांव निवासी शाहिद खान नाम के युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड की। शाहिद नूरपुर पिनौनी कस्बा में अपने भाई की सैलून दुकान में काम करता है। संभल में हुई हिंसा के बाद उसने फेसबुक पर कुछ आपत्तिजनक व भड़काऊ पोस्ट अपलोड की।पोस्ट में आरोपी ने शासन विरोधी बातें भी लिखीं। इसके स्क्रीन शॊट्स भी सामने आए। ये पोस्ट देखकर दूसरे समुदाय के लोग आक्रोशित हो गए और पुलिस को मामले की जानकारी दी।मामले की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी को कस्टडी में ले लिया। जबकि बाद में उसे समझाकर छोड़ दिया। एसएचओ इस्लामनगर हरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्ट डिलीट करा दी गई है। आरोपी को हिदायत देकर छोड़ा गया है।
