RPSP की बदायूं इकाई की मासिक बैठक मौर्या छात्रावास में हुई संपन्न

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद की बदायूं इकाई की मासिक बैठक मौर्या छात्रावास में जिलाध्यक्ष सुमित मल्होत्रा, जिलाउपाध्यक्ष संजीव पटेल तथा संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश राठौर के दिशा निर्देशन में हुई संपन्न,जहाँ ज़िले भर से आये पत्रकारो ने अपने अपने विचार रखे,एवं संगठन के नए सदस्यों को उनके पहचान पत्र वितरण किये गए, बैठक में पत्रकारिता को श्रेष्ठतम करने हेतु नए नए

सुझाव संगठन के सदस्यों द्वारा रखे गए,जिलाध्यक्ष द्वारा संगठन की मर्यादा बनाये रखने के लिए भी निर्देशित किया गया, साथ ही जिले के अधिकारियों से नियमित बैठक करके सामंजस्य बनाये रखने का भी सुझाव दिया गया,

वही न्यूज़ वर्ड इंडिया के संवादाता सालिम रियाज़ को बदायूं तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया, संगठन के पद अधिकारीयो सहित सभी साथियों ने फूल मालाएं डालकर सालिम रियाज़ का ज़ोरदार स्वागत किया
संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार प्रवेश राठौर ने कार्यकर्ताओं द्वारा जिले मेंअच्छा कार्य करने हेतु उनकी सरहाना की।
