एसएसपी ने दर्जनभर थानेदारों को किया इधर से उधर, चार का छीना चार्ज
उझानी इंस्पेक्टर मनोज कुमार को बनाया थाना सिविल लाइन प्रभारी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। जनपद के थानों की लंबे समय से कमान संभाल रहे थानेदारों को इधर से उधर कर दिया है। देर रात तबादला करते हुए एसएसपी के द्वारा सूची जारी की गई है।रविवार की देर रात एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने दर्जन भर थानेदारों को इधर से उधर कर दिया है। इसमें उझानी इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को उझानी से थाना सिविल लाइंस का प्रभारी बनाया है। संजय कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइन से पीआरओ, कमलेश कुमार मिश्रा को प्रभारी यातायात से प्रभारी निरीक्षक उघैती बनाया। इंदु कुमार प्रभारी सम्मन सेल से प्रभारी निरीक्षक फैजगंज बेहटा, जवाहरलाल प्रभारी निरीक्षक फैजगंज बेहटा हटाते हुये से अपराध शाखा भेजा।

अश्वनी कुमार पीआरओ से प्रभारी निरीक्षक जरीफ नगर, नीरज मलिक प्रभारी सर्विलांस सेल से प्रभारी निरीक्षक उझानी, राजेश कुमार थाना उघैती से साइबर थाना, रवि करन सिंह थाना जरीफ नगर से अपराध शाखा, देवेंद्र सिंह प्रभारी चौकी लालपुल थाना कोतवाली बदायूं से थाना हजरतपुर, विक्रम सिंह थाना हजरतपुर से थाना उसहैत, विवेक कुमार सिंह थाना उसहैत से पुलिस लाइन भेजा गया है।
