खंड विकास अधिकारी ने किया प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।वजीरगंज विकास खंड सभागार में ग्रामीण पेय जलापूर्ति के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी श्रीमती शैली गोविल ए डी ओ पंचायत शशिकांत शर्मा संदीप कुमार श्रीवास्तव निरुपमा यादव द्वारा किया गया ।प्रशिक्षक राजेश कुमार सक्सेना एवं कंसल्टेंसी इंजीनियर मीनाक्षी यादव ने हैंडओवर / टेकओवर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी ।मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि हम लोग एक दिन में कितना पानी बर्बाद करते हैं -जैसे ब्रश करने में दाढ़ी बनाने में नहाने / कपड़ा धोने में टॉयलेट में सफाई में वाहन धोने आदि में । इसके लिए हम बाल्टी और मग का इस्तेमाल करने से दिन में लगभग 100 से 150 लीटर पानी बचा सकते हैं । दूषित जल के प्रभाव से जल जनित बीमारी जैसे पीलिया हेपेटाइटिस डायरिया आदि होती है । जल आधारित बीमारी मच्छर जनितरोग डेंगू मलेरिया जे ई० तथा जल से त्वचा संबंधी बीमारियां होती हैं । इनसे बचने के उपाय के बारे में विस्तृत चर्चा की गई । इस मौके पर ग्राम प्रधान रमेश सिंह चौधरी भानु प्रताप पवन पाठक वीरपाल आनंद भारती अंशु जैनुद्दीन छत्रपाल रजनी देवी एवं पंचायत सहायक हर्षिता बबली सरोज वाला मुस्कान संगीता सीता कुमारी अर्जुन कुमार राजबाला मियां जान अनिल कुमार आदि मौजूद रहे । विशेष सहयोग लव कुमार सिंह अभिषेक कुमार सिंह कुलदीप सिंह विशाल चौहान आदि का रहा ।
