श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी के शहीदी पर्व पर सजा कीर्तन दरबार
आज होगा नगर कीर्तन एवं अटूट लंगर

बदायूं। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा लोटनपुरा में हिंदू धर्म की रक्षा हेतु अपने शीष एवं संपूर्ण परिवार के जीवन की आहुति देने वाले महान गुरु श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी का शहीदी पर्व मनाते हुए कीर्तन दरबार सजाया गया। सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर महाराज जी का शहीदी पर्व पर कल रविवार 8 दिसंबर को प्रात: 8:30 बजे श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी लोटनपुरा बदायूं द्वारा प्रभात फेरी/नगर कीर्तन गुरुद्वारा लोटनपुरा से प्रारंभ होकर गोपी चौक,गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला, मढ़ई चौक,सुभाष चौक,वाल्मीकि मंदिर मोहल्ला पनवाड़ी,छ: सड़का,गुरुद्वारा जोगीपुरा होते हुए वाल्मीकि बाल निकेतन लोटनपुरा बदायूं में समाप्त होगी। जहां समाप्ति उपरांत अरदास व गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।
