जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 24 को

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। जिला बार एसोसिएशन का चुनाव 24 दिसंबर को कराया जाएगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष गौहर अली, सदस्य महेंद्र पाल गुप्ता व जगदीश शरण वर्मा ने जिला बार में हुई बैठक में चुनाव की तिथि घोषित कर पूरी चुनाव प्रक्रिया जारी की।बृहस्पतिवार से नामांकन भरना शुरु। उसी दिन नामांकन पत्रों की सूची और प्रकाशन होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 20 दिसंबर को नामांकन पत्रों की आपत्ति और उसका निस्तारण किया जाएगा। 21 दिसंबर को नामांकन पत्रों की वापसी तथा वैध प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन होने के बाद 24 दिसंबर को चुनाव के लिए मतदान कराया जाएगा।बता दें कि जिला बार में 20 पदों पर चुनाव किया जाएगा। जिसमें 970 अधिवक्ता मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। सुरेंद्र पाल सिंह को चुनाव अधिकारी घोषित किया गया है।
