ज़िला अपराध निरोधक कमेटी की उसावा कमेटी गठित, रामबाबू अध्यक्ष, कृष्णपाल बने सचिव

संवाद न्यूज़ एजेंसिय
बदायूँ। जिला अपराध निरोधक कमेटी की बैठक उसावा में कमेटी के जिला संगठन सचिव धन्नू लाल गुप्ता के आवास पर आयोजित की गई जिसमें कमेटी के जिला प्रभारी मोहम्मद शमसुद्दीन शम्स के प्रतिनिधि के रूप मे मौजूद चुनाव अधिकारी धन्नू लाल गुप्ता की देखरेख में अनिक की उसावा कमेटी की कार्यकारिणी का गठन किया गया।अपराध निरोधक कमेटी उसावा कमेटी के लिए डॉ रामबाबू सिंह अध्यक्ष, कृष्णपाल सिंह उर्फ़ साधू सिंह सचिव चुने गये इसके अलावा रामबाबू लाल गुप्ता, चंद्रपाल सिंह यादव, गोपाल राम गुप्ता, मदनलाल गुप्ता को संरक्षक, डॉ रामबाबू सिंह अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महावीर शर्मा, ब्रज मोहन गुप्ता को उपाध्यक्ष। राकेश कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष, पंचम बाबू गुप्ता को कार्यालय प्रभारी, कृष्ण पाल सिंह उर्फ़ साधू सिंह को सचिव, राहुल गुप्ता को सह सचिव, सुमित यादव को उपसचिव, राजेश कुमार बागरे को संगठन सचिव नियुक्त किया गया जबकि सत्यदेव सिंह यादव, आदेश कुमार सिंह, शाहनूर खान उर्फ इरशाद, डॉ शिवचंद्र सिंह, मोहम्मद फैजान खान, इंद्रपाल सिंह, सुभाष चंद्र सक्सेना, मुनेंद्र कुमार गुप्ता को कार्यकारणी सदस्य बनाया गया। साथ ही राजेश गुप्ता, राम सरन सिंह, मदनेश गुप्ता ओमवीर सिंह चौहान ने साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण की।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो का स्वागत करते हुए धन्नू लाल गुप्ता ने मिष्ठान खिलाकर उन्हें आशीर्वाद एवं बधाई दी। उन्होंने सभी से संगठित होकर जनहित में कार्य करते हुए प्रशासन की हर संभव मदद करने को कहा।
कमेटी के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ रामबाबू सिंह ने सभी साथियों का शुक्रिया अदा कर सेवा भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
