एसएसपी ने उपाधीक्षक के कार्यक्षेत्र मे किया फेरबदल क्षेत्राधिकारी नगर संजीव कुमार को बिसौली के पद पर किया नियुक्त

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा पुलिस उपाधीक्षक के कार्यक्षेत्र मे परिवर्तन किया गया है।
क्षेत्राधिकारी नगर संजीव कुमार को क्षेत्राधिकारी बिसौली के पद पर नियुक्त किया है।

क्षेत्राधिकारी उझानी शक्ति सिंह को क्षेत्राधिकारी नगर का भी प्रभार दिया गया है। शक्ति सिंह उझानी सर्किल के साथ- साथ सिटी सर्किल के पदीय दायित्व का भी निर्वहन करेगें।

