बदायूं ट्रैफिक पुलिस ने दिखाई दरियादिली कड़कड़ाती ठंड में बांटे कम्बल

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं,बदायूं पुलिस हमेशा विवादों मे घिरी रहती है, वही एक ओर पुलिस विभाग मे ऐसे लोग भी है, जो इंसानियत का पैगाम देते है,ऐसे ही एक एस आई और कस्टेबिल है, जो हमेशा ऐसे कमो की वजह से छेत्र मे चर्चा का विषय बने रहते है, फिर चाहे कांवड़ यात्रा हो या तवती धूप या कड़ाके की सर्दी या बरसात का मौसम हो यह लोग कुछ न कुछ करते नज़र आते हैं, जिससे बेसहारा गरीब लोगों को राहत मिलती है, ऐसा ही एक नज़ारा शनिवार को पुलिस लाइन चौराहे पर देखने को मिला कड़ाके की सर्दी के दौरान उप निरीक्षक नासिर हुसैन व कांस्टेबल कुलदीप द्वारा पुलिस लाइन चौराहे पर गरीबों और बेसहारा लोगों को कम्बल वितरण करते हुए देखा गया,जिसकी छेत्र मे चर्चा हो रही है, ठंड से बचने के लिए मदद के लिए आगे आये पुलिस द्वारा किया गया यह काम सराहनीय है,
