आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा की मासिक बैठक का आयोजन आर ई एस कैंपस (निकट मालवीय आवास ग्रह )बदायूं पर संपन्न हुई । बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि आंगनबाड़ी का मंडल जिला स्तरीय सम्मेलन जो दिनांक 30 दिसंबर को होना था वह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित किया गया था । अब आंगनबाड़ी का जिला स्तरीय सम्मेलन 23 जनवरी 2025 के लिए होगा । इसके लिए आप सब की जिम्मेदारी है कि सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी को प्रयास करना चाहिए । इस मौके पर खजाना देवी , कुमकुम जौहरी , मोहिनी शर्मा ,चांदनी बी,शोभा वर्मा, प्रवेश कुमारी चौहान , नीलम सिंह, राम नरेश ,आदि लोग मौजूद रहे । जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से अपील की है । कि वह अपनी-अपनी परियोजनाओं में संपर्क बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश करें ।संगठन की अगली बैठक 13 जनवरी को वजीरगंज कार्यालय में होगी ।
