सपा नेता अली फ़रशोरी ने हज़रत शाह शराफत अली मिया हुज़ूर के सालाना उर्स के मौके पर की चादर पोशी
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। हज़रत शाह शराफत अली मियां हुज़ूर के सालाना उर्स के मौके पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेन्द्र यादव और बदायूं सांसद आदित्य यादव ने सपा नेता अली फ़रशोरी के द्वारा चादर एवं शुभकामनाएं पत्र भिजवाया। सपा नेता अली फ़रशोरी ने दरगाह पहुंच कर सज्जादा हज़रत गाज़ी मियां हुज़ूर से मुलाकात कर बधाई संदेश सौंपे.अली फरशोरी ने राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सांसद धर्मेन्द्र यादव सांसद आदित्य यादव से फ़ोन पर ग़ाज़ी मियाँ हुज़ूर की बात कराई अली फरशोरी ने दरगाह पर चादर पोशी कर मुल्क मे अमन तरक्की की दुआ की। इस मौके पर मुनीफ सकलैनी मीडिया प्रभारी, हमज़ा सकलैनी, इंतेखाब सकलैनी तौसीफ खान आदि मौजूद रहे।
