बाल विवाह व बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेगी डीएम

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने और भारत सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले को बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए गैर सरकारी संगठन काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान के जागरूकता वाहन को जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से रवाना करेंगी। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आकांक्षा समिति की सचिव एवं अन्य अधिकारी और संस्था के समस्त कार्यकर्ता आदि मौजूद रहेंगे।इस मोबाइल वैन में बाल अधिकारों के संरक्षण के लिए पहले से रिकार्ड किए गए संदेश होंगे जो ग्रामीणों को सुनाए जाएंगे। लोगों के किसी सवाल का जवाब देने के लिए वैन में एक सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता भी होगा। एसएसवीएस सामुदायिक केंद्रों, स्कूलों और यहां तक कि मंदिरों, मस्जिदों, गिरिजाघरों जैसे धार्मिक स्थलों में बाल विवाह और बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता का प्रसार कर रहा है।
