कस्बा उसहैत के मदरसा दर्सगाह इस्लामी में गोष्टी का आयोजन
मां की गोद ही बच्चे का पहला मदरसा होती है, शिक्षा बेटियों को देना बहुत जरूरी-डॉ0संजीदा आलम
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।जमात-ए-इस्लामी हिंद की महिला शाखा की ओर से कस्बा उसहैत के मदरसा दर्सगाह इस्लामी में गोष्टी का आयोजन किया गया,जिसमे मुख्य वक्ता जमात इस्लामी
हिंद उत्तर प्रदेश महिला शाखा की सचिव डॉक्टर संजीदा आलम ने नैतिकता पर महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की मां की गोद ही बच्चे का पहला मदरसा होती है, शिक्षा बेटियों को देना बहुत जरूरी है क्योंकि एक शिक्षित महिला की अपनी संतानों को बेहतर नैतिकता सीखा सकती है जिससे बच्चे गलत रास्ते पर जाने से रुक सकते है,और एक सभ्य समाज का निर्वाण हो सकता है। हमे अपनी भारतीय संस्कृति को नही छोड़ना चाहिए।डाक्टर इत्तेहाद आलम ने संबोधित करते हुए कहा की आज की युवा पीढ़ी नशे की तरफ बहुत तेजी से बढ़ रही है ,हम सबका ये दायित्व है की अपनी नस्लों को एक बेहतर संस्कार दे भाईचारा सिखाएं जिससे की हमारी संस्कृति

हमारी युवा पीढ़ी संजो के रखे। समय समय पर इस तरह की गोष्टीयों का आयोजन अपने आस पास करते रहना चाहिए है। इस मौके पर सद्भावना मंच की नगर इकाई की भी घोषणा की गई जिसमे नगर अध्यक्ष पवन मिश्रा, कन्वीनर अबरार अहमद, उप कन्वीनर मोहम्मद नाजिम को नियुक्त किया गया।इस मौके पर महिला शाखा की जिला सचिव वक्ता रफत गनी , शमशुल हसन ,रामप्रकाश गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता,पवन मिश्रा साबिर अली, छम्मन खान,चांद मियां,शेर मुहम्मद, शाकिरा बेगम, तबस्सुम बेगम,समर जहां,साहिबा, अंजुम आदि ।इस कार्यक्रम का संचालन मुहम्मद तय्यब खां ने किया।
