थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने दिव्यांग आश्रम में फहराया तिरंगा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। थाना प्रभारी वजीरगंज अरविंद कुमार अपने पुलिस बल के साथ दिव्यांग आश्रम वजीरगंज पहुंचे और वहाँ पर तिरंगा फहराया। थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने दिव्यांग आश्रम में रह रहे बच्चों को फल व मिठाई वितरित की।दिव्यांग आश्रम के अध्यक्ष व संस्थापक उनीश पाल सिंह यादव ने थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह को फूल माला पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, उनीश पाल सिंह यादव, आकाश कुमार, जिला पंचायत सदस्य बगरेन सुनीरा गौर,आदि लोग मौजूद रहे।
