साइबर क्राइम पुलिस बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये ठगी की 27,000- रुपये की धनराशि बैंक में होल्ड कराते हुये वापस कराई

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।जनपद बदायूँ में बढ़ते हुए साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु एसएसपी जनपद बदायूँ द्वारा जनसामान्य को समय-समय पर जागरूक तथा साइबर क्राइम पुलिस थाना बदायूँ को आवश्यक त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया जाता रहा है।जिसमें पीडित/शिकायतकर्ता प्रकाशवीर शर्मा निवासी निकट रेलवे स्टेशन थाना सिविल लाइन जनपद बदायूँ के साथ दिनांक 19.11.2023 को 27,000/- रुपये की साइबर ठगी की गयी थी जिसकी शिकायत आवेदक प्रकाशवीर शर्मा उपरोक्त द्वारा एनसीआरपी पोर्टल के हैल्पलाइन नम्बर 1930 पर तत्काल कॉल कर शिकायत दर्ज करायी गयी थी जिसकी शिकायत संख्या – 23111230102994 है जिसमें थाना साइबर क्राइम जनपद बदायूँ द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए आवेदक के साथ की गयी साइबर ठगी की कुल धनराशि 27,000/- रुपये को तत्काल सम्बन्धित बैंक में होल्ड/फ्रीज करा दिया गया तदुपरान्त उक्त साइबर ठगी की धनराशि शिकायतकर्ता/पीडित के खाते में स्थानान्तरित किये जाने हेतु मा0 न्यायालय श्रीमान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महोदय द्वारा जारी आदेश दिनांक 09.09.2024 भी सम्बन्धित बैंक नोडल को प्रेषित किया गया है जिसमें आवेदक के खाते में बुधवार को फ्राड की गयी धनराशि 27,000/- रुपये वापस आ गये है ।
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार वर्धन, मय साइबर क्राइम टीम जनपद बदायूँ
अपील किसी भी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या , पिन, ओटपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिग पोर्टल https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज करें।
