शहर के कई क्षेत्रों में नहीं मिलेगी बिजली

संवाद न्यूज़ एजेंसी
अलीगढ़,बिजली विभाग के सहायक अभियंता युसूफ हुसैन ने बताया कि विद्युत नगरीय वितरण उपखंड प्रथम , क्वार्सी , रामघाट रोड , अलीगढ़ के अंतर्गत जर्जर पोल एलटी लाइन बदलने एवं स्मार्ट मीटर लगाने हेतु प्लान 33/11 के० वी० विद्युत उपकेंद्र स्वर्ण जयंती नगर से पोषित स्वर्ण जयंती नगर प्रथम फीडर एवं शिवलोक फीडर की लाइन का दिनांक 6-2-2025 को समय सुबह 11:00 बजे से दोपहर 4:00 बजे तक शटडाउन रहेगा तथा विद्युत नगरीय वितरण उपखंड द्वितीय रावण टीला अलीगढ़ 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र धनीपुर से पोषित वाटर बॉक्स फीडर एवं नौरंगाबाद शहर फीडर की लाइन का दिनांक 6.2.2025 को सुबह 11:00 से दोपहर 4:00 तक शटडाउन रहेगा जिस कारण उपरोक्त फीडरों से पोषित होने वाले क्षेत्रों जैसे ज्ञान सरोवर शिवलोक सूर्य विहार कृष्णा नगर नगला मानसिंह प्रभात नगर वैष्णो धाम बाबा कॉलोनी कुंवर नगर इत्यादि की विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी अतः संबंधित क्षेत्र के सम्माननीय उपभोक्ता को होने वाली असुविधा के लिए खेद है।
