बीस फरवरी से शुरू होगा चोटी वाले मियां साहब का 141वां उर्स

संवाद न्यूज़ संवाद
बदायूँ। गत वर्षों की भांति इस साल भी हज़रत शाह नसीरउद्दीन हुसैन, हसनी हुसैनी, रहमतुल्लाह अलैह उर्फ चोटी वाले मियां साहब का 141वाँ सालाना छः दिवसीय उर्स शरीफ दरगाह स्थित मोहल्ला वैदों टोला जिला बदायूँ में 20 फरवरी से शुरू होकर 25 फरवरी, 2025 को सुबह कुल शरीफ होगा।दरगाह चोटी वाले मियां साहब मोहल्ला वैदोटोला के मुरीद अकरम हुसैन ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया है कि सभी मुरीदैन तथा अक़ीदतमन्दों की निगरानी में उर्स शुरू होगा। 24 फरवरी, 2025 को चादरपोशी होगी और प्रत्येक रात महफिले शमां (कब्बाली) का कार्यक्रम होगा। उर्स से सम्बंधित सभी कार्यक्रम दरगाह चोटी वाले मियां साहब के प्रांगण में आयोजित किए जाएंगे।
