थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को मय एक देशी तमंचा व एक कारतूस सहेत गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।एसएसपी बदायूं डॉ0 बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत शनिवार को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक अभियुक्त नवेद पुत्र मौहिन निवासी कबुलपुरा थाना कोतवाली जनपद बदायूँ को कादरी तिराहा पर एक नाजायज देशी तमंचा व एक कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 68/25 धारा 3/25 (1-B) a आयूध अधिनियम पंजीकृत कर न्यायालय पेश किया गया ।
