महाकुंभ सफल आयोजन के लिए योगी सरकार को बधाइयां और शुभकामनाएं-डॉ0 गीता रानी

संवाददाता रोहित सेठ
वाराणसी।डॉ गीता रानी विश्व हिंदू महासंघ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मातृशक्ति ने वाराणसी से जारी अभियान में कहा कि विश्व के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ मेले के सफल आयोजन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बहुत-बहुत बधाइयां और शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अथक परिश्रम एवं सुनियोजित प्रबंधन की वजह से महाकुंभ विश्व मे आज सनातन धर्म का ग्लोबल अंबेडकर बन चुका है।एक हृदय से धन्यवाद उन सफाई कर्मचारियों कोजिनकी मेहनत और कर्मफल से पूरा क्षेत्र स्वच्छ रहा पुलिस/आरपीएफ के जवानों को जिन्होंने संयम नहीं खोया ..एक धन्यवाद बिजली विभाग को दीजिए
पूरे 45 दिन निर्बाध लाइट आई एक धन्यवाद खाद आपूर्ति सप्लाई करने वालो को जिनके कारण ढेरों लंगर, होटल ढाबा चलता रहा .एक सबसे बड़ा धन्यवाद योगी आदित्यनाथ जी को जिनके नेतृत्व में विश्व के सबसे बड़े आयोजन को सफल तरीके से सम्पन्न किया गया योगी जी ने सही कहा..महाकुंभ में जिसने जो तलाशा, उसे वही मिला।
गिद्धों को लाश सूअरों को गंदगी मिली
जबकि संवेदनशील लोगों को रिश्तों की सुंदर तस्वीर मिली।
