रा0पा0सु0प0 के बैनर तले सीतापुर मे पत्रकार की गोली मारकर हत्या के सम्बंध मे मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा,आरोपियों को फाँसी देने की मांग

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।सीतापुर मे पत्रकार की गोली मारकर हत्या के संबंध में पत्रकार संगठन ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा।आपको बता दे सीतापुर में धान खरीद के घोटाले को उजागर करने पर गुसाये माफिआयों ने साजिश के तहत दैनिक जागरण के पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हाईवे पर गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी थी जिसके संबंध मे राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के बैनर तले जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा के नेतृत्व मे पत्रकारों ने मालवीय आवास पर एकत्र होकर नारे बाजी करते हुये मुख्यमंत्री को सम्बोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा जिसमें संगठन के पत्रकारों ने मृतक पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी के परिवार को पचास लाख की आर्थिक

सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व मृतक के परिवार को सुरक्षा दी जाए वहीं आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा फांसी की मांग की वहीं पत्रकारों ने सरकार से मांग की है, कि पत्रकारों की सुरक्षा लिए पत्रकार सुरक्षा क़ानून बनाया जाए जिससे पत्रकार सुरक्षित रह सकें और पत्रकारों के खिलाफ झूठे मुकदममें न लिखे जाए और जांचोपरन्त कर ही कार्यवाही हो।
इस मौक़े पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद संगठन के जिला संरक्षक प्रवेश राठौर,जिला उपाध्यक्ष संजीव पटेल,जिला प्रभारी दिनेश सिंह,अतुल पटेल,राजेश पाठक,तेजन्द्र सागर, शकील भारती, तेजन रस्तोगी,विनय प्रकाश राना,राजेश सिंह,यतेन्द्र पाल सिंह,लेखराज सिंह,उदय प्रताप,मनोज कुमार,अंकित चौहान,शिवानायक,रंजीत कुमार,सुनील कुमार,आनंद प्रकश,मोहम्मद तारिक सहित जिले भर के पत्रकार मौजूद रहे।
