सहसवान क्षेत्र बैरपुर मानपुर की गौशाला में मृत गाय के शरीर को नोच-नोच कर खा रहे कुत्ते गौशाला का हाल बद से बतर

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।सहसवान,क्षेत्र के बैरपुर मानपुर गांव की गौशाला का हाल बेहाल स्थिति का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि भूख और प्यास से गौशाला में गोवंश दम तोड़ रहे हैं। हालात इतने खराब है कि मृत गौवंश के शव गौशाला के पास सड़ रहे हैं, जिन्हें आवारा कुत्ते नोच कर खा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है,की गौशाला में चारे और पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। भूख से तड़प कर गोवंश एक-एक कर दम तोड़ रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है,कि मृत गोवंश को ना तो दफनाया जा रहा है, और ना ही हटाया जा रहा है। गौशाला के पास शव पड़े रहने से बदबू और गंदगी का आलम है।कुत्तों ने बढ़ाई दहशत. .
ग्रामीणों ने बताया कि आवारा कुत्ते मृत गोवंश के टुकड़े गांव में फेंक देते हैं ।जिससे गंदगी के साथ-साथ डर का माहौल भी बन गया है।
ग्रामीणों ने बताया के कुत्ते इतने आक्रामक हो चुके हैं,कि उन्हें भागने की कोशिश करते हैं,तो कुत्ते हमलावर हो जाते हैं। गौशाला के पास खेती करना मुश्किल हो गया है।
जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग….
गांव के लोगों ने गौशाला के केयरटेकर प्रधान और पंचायत सचिव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है ।कि यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है, ग्रामीणों ने वीडियो वायरल कर प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है,के हर बार की तरह लीपा पोती कर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। या होगी कार्यवाही इससे पहले भी पूर्व में इस गौशाला की मृत गायों को लेकर कई बार वीडियो वायरल भी हुई है,लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी जिसके चलते उनके हौसले बुलंद नजर आते हैं।
