शहर के वार्ड 25 में सफाई व्यवस्था चौपट, सड़कों व नालियों में कचरा ही कचरा

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं। शहर के वार्ड 25 में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चौपट है। सफाई कर्मियों के कभी कभार ही दर्शन होते है। वो भी नालियों का कचरा सड़क पर निकाल कर चले जाते है फिर हफ्तों कचरा गलियों की शोभा बढ़ाए रहता है कुछ तो वापस नालियों में ही चला जाता है। चौधरी सराय नई बस्ती में पालिका कर्मी अफसर अली के घर से दोनों ओर नजर डालें तो दूर तक सड़क पर जगह जगह कचरे के ढेर सफाई अभियान का मुंह चिढ़ाते नजर आते हैं। यहां तक कि नालिया भी कचरे के कारण चोक पढ़ी है सुबह को लोग खुद अपने अपने घर के आगे सफाई कर लेते है और कचरा सड़क किनारे लगा देते हैं जिसे न तो उठाया जा रहा और न ही सफाई की जा रही।रमजान का पवित्र माह चल रहा है और गंदगी की भरमार के चलते मच्छरों का आतंक है तो दूसरी ओर बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। सफाई व्यवस्था का यह हाल तब है, जब स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर सर्वे होना है।गंदगी और कूड़े के ढेर को लेकर आने जाने वाले राहगीर भी नगर पालिका को कोसते नजर आते हैं।

वार्ड के लोगों का कहना है सभासद को चुनाव जीतने के दो चार दिन बाद वार्ड में देखा गया था उसके बाद से लापता हैं। उन्हें साफ सफाई या वार्ड की किसी परेशानी से कोई मतलब नहीं रहता। यही वजह है कि चौधरी सराय नई बस्ती का पूरा इलाज सफाई व्यवस्था से अछूता है। जबकि नज़दीक ही पूर्व सभासद शमशाद का घर है तो सभासद पद के तीन पूर्व प्रत्याशी अहमद नबी उर्फ भाई भाई, खामिश सिद्दीकी, राजेश साहू भी इसी इलाके में रहते हैं। लोगों ने दबी ज़बान से कहा कि शायद यही वजह है कि सभासद इधर की गलियों में कोई ध्यान दे रही है। कि इधर के लोगों ने ही उनके विरुद्ध चुनाव लड़ा था।जहां पालिका चेयरपर्सन नगर को साफ सुथरा रखने का पूर्ण प्रयास कर रही है वहीं उसी नगर पालिका के सभासद अपने कार्यकलापों से चेयरपर्सन के प्रयासों पर पानी फेरने का काम कर रहे है।
