अनुदान पर उठाएं पी0एम0 मत्स्य संपदा योजना का लाभ

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने अपने शिविर कार्यालय में मत्स्य पालन विभाग की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लिए मांगे गए आवेदनों में से कुल प्राप्त 117 आवेदनों में से सही पाए गए 86 का अनुमोदन किया। जिन्हें जल्द योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा। डीएम ने अधिक से अधिक पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए कहा।
जिला मत्स्य पालन अधिकारी अमित शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 01 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आवेदन प्राप्त करने के लिए राज्य स्तर पर पोर्टल खोला गया था तथा पुनः 22 फरवरी से 28 फरवरी 2025 तक खोला गया। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं में कुल 117 आवेदन पत्र प्राप्त हुई जिसकी स्क्रीनिंग उपरांत 86 आवेदक पात्र पाए गए जिसका अनुमोदन सोमवार को आहूत बैठक में किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत किसी भी वर्ग की महिला लाभार्थी को 60 प्रतिशत अनुदान तथा अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के पुरुष लाभार्थी को 60 प्रतिशत अनुदान तथा सामान्य व अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुष लाभार्थी को 40 प्रतिशत का अनुदान योजना अंतर्गत दिया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, लीड बैंक मैनेजर रिकेश रंजन सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
