ककराला मे हुआ रोज़ा अफ्तार रोज़दरों ने माँगी मुल्क मे अमन चैन व भाईचारे की दुआ

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूं।बदायूँ,ककराला रोड पर लकड़ी की टाल वाले ज़ाकिर खान की तरफ राजपूत स्कूल के कैंपस मे रोज़ा अफ्तार हुआ जिसमे ककराला के सैकड़ो लोगों ने अफ्तार किया अफ्तार के समय तमाम लोगों ने मुल्क मे अमन अमनचेन व आपसी भाईचारे एवं मुल्क की तरक्की के

लिए दुआ मांगी गई,वही सूफ़ी आबिद अली खान सज्जदा नशीन दरगाह शाह इब्राहिम बाबा ने ज़ाकिर अली खान टाल वालो के यहाँ रोज़ा इफ्तार किया और रोज़ो की फज़ीलत ब्यान की उन्होंने बताया मुसलमानो पर रोज़ा फर्ज़ किया गया हैं, रोज़ा इस्लाम के पांच अरकान में एक है, रोज़ा जिस्म की बीमारियों को दूर करता है रोज़ा हमें अल्लाह के करीब लाता है रोज़ा हमें सब्र करने की ताकत देता है सभी मुसलमान रमज़ान के महीने में रोज़ा रख कर अल्लाह की इबादत करते है और गरीबो की मदद करते हैं और अल्लाह से अपने गुनाहो की माफ़ी मांगते हैं अल्लाह हम सब को रोज़ा रखने और इबादत करने की तौफीक दे
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खा राजपूत, राकेश कुमार अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र ककराला,ज़ाकिर टाल वाले,वाहिद राजपूत,अकमल खान, हाफिज जहांगीर,रुबैद खान, नकी खान,अली मुहम्मद,अकरम खान सलीम भाई, मुबीन मुल्लाज़ी रफीउद्दीन खा,अफरोज,शानू, नाज़ आदि लोग मौजूद रहें।
