पंचायत स्तरीय संकुल शिक्षक मासिक बैठक की माह सितम्बर, 2024 का अयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ।कादरचौक की बाराचिर्रा न्याय पंचायत स्तरीय संकुल शिक्षक मासिक बैठक की माह सितम्बर, 2024 का अयोजन बुधवार को संविलियन विद्यालय बाराचिर्रा में स्कूल समय के उपरांत सुनील कुमार अकादमिक रिसोर्स पर्सन – अंग्रेजी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, इसमें गतिमान सत्र में कक्षा 1 में प्रवेश हेतु बच्चों की आयु 31 जुलाई, 2024 तक 6 वर्ष पूर्ण हो चुके हो, समस्त शिक्षकों को निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से प्रत्येक माह छात्र-छात्रा का आकलन शत-प्रतिशत करना है, समस्त शिक्षकों को शिक्षक संदर्शिका व हिंदी एवं गणित की निर्देशिका के माध्यम से नियमित शिक्षण कार्य करना है, निपुण लक्ष्य ऐप प्रदर्शित नये फीचर निपुण संवाद का प्रयोग किया जाना है, समस्त शिक्षक संकुल द्वारा अपने विद्यालय के बच्चों में मौखिक पठन क्षमता में अभिवृद्धि हेतु एक दिवसीय रीडिंग कैंपेन का आयोजन किया जाए, समस्त शिक्षक संकुल द्वारा छात्रों की उपस्थिति में वृद्धि हेतु डोर टू डोर अभियान का आयोजन किया जाए, शिक्षक संकुल व शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को अपने बच्चों को नियमित रुप से विद्यालय भेजने के लिए अभिप्रेरित व प्रोत्साहित

किया जाए, सभी शिक्षक अपने साथ शिक्षण अधिगम सामग्री अपने साथ जरूर लाएं, ब्लॉक संसाधन केंद्र के स्कूल को सबसे पहले सितम्बर, 2024 तक निपुण बनाएं, जिससे और विद्यालयों के शिक्षकों को इससे प्रेरणा मिल सके, सभी अभिभावकों को सूचित कर दिया जाए कि डीबीटी के रूपए खातों में आ गए हैं तो सभी अभिभावक बच्चों के लिए ड्रेस, जूते, जुराबे, स्वेटर , बैग इत्यादि ले लें, नवीन नामांकन की डीबीटी साथ-साथ करें ताकि बच्चों के रूपए आने में परेशानी न हो व प्रधानाध्यापक/इंचार्ज प्रधानाध्यापक कक्षा 1 से कक्षा 3 तक के निपुण बच्चों की सूची साथ में अवश्य लेकर आया करें। राजीव कुमार जौहरी संकुल शिक्षक ने 5 पॉइंट टूल किट के बारे में बताया कि प्रधानाध्यापक व अन्य शिक्षकों के बीच कक्षा वितरण व कार्य विभाजन, संदर्शिका आधारित शिक्षण योजना का प्रयोग, छात्रों का आकलन तथा उपचारात्मक प्रशिक्षण, समुदाय सहभागिता एवं अभिभावकों के साथ संपर्क करें रिकार्ड रखें व पीटीएम करें एवं शिक्षक-विद्यार्थी के बीच आत्मीय सम्बन्ध बनाए रखें। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने कहा कि जिस तरह इंस्पायर अवार्ड एवं स्पोर्ट्स हेतु सीएस और यूपीएस के बच्चों के पांच-पांच फॉर्म भरे गए और पीएस में जवाहर नवोदय विद्यालय

प्रवेश हेतु बच्चों के पांच-पांच फॉर्म भरे गए उसी तरह उल्लास- नवभारत साक्षरता मिशन के अंतर्गत डोर टू डोर सर्वे कर निरक्षरों को एनआईएलपी पोर्टल पर नामांकन शीघ्र कर वालंटियर टीचर से टैग करें ताकि उनकी परीक्षा 22 सितंबर, 2024 को कराई जा सके। परमानंद शिक्षक संकुल ने समस्त शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करना व सभी विद्यालयों की चर्चा एवं टीएलएम प्रस्तुतिकरण तथा शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण करना और विद्यालय निपुण की ओर व टीम बिल्डिंग की भावना विकसित करने आदि पर विस्तार से चर्चा की एवं टीएलएम का प्रस्तुतीकरण भी किया। अल्पेश कुमार वैश्य शिक्षक संकुल ने निपुण लक्ष्य एप का नया फीचर निपुण संवाद एवं एक दिवसीय रीडिंग कैंपेन पर विस्तार से चर्चा की। सभी ने शिक्षण अधिगम सामग्री कक्ष का विजिट भी किया। इस अवसर पर कामिनी रानी संकुल शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व शिक्षकों में नवनीत कुमार, रुमाना बेगम, विपिन कुमार, शाम फसीह, शाइस्ता परवीन, ज्योति, जगतपाल, मनीषा संघी, सुरभि रोहतगी, प्रियंका चाहर, इकबाल फातिमा, नरेश पाल सिंह, मुकेश कुमार यादव, कृष्ण यादव, जावेद अली एवं संविलियन विद्यालय बाराचिर्रा का समस्त स्टाफ आदि उपस्थित रहे। इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजीव कुमार जौहरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
