एक दिवसीय पॉक्सो एक्ट पर विकास भवन सभागार कक्ष में हुआ कार्यशाला का आयोजन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बदायूँ। जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाए जा रहे जनपद बदायूं में आयोजक काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान के तहत एक दिवसीय पॉक्सो एक्ट पर विकास भवन सभागार कक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रोग्राम के मुख्य अतिथि बृजेंद्र शुक्ल राष्ट्रीय आजीविका मिशन जिला समन्वयक प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रोग्राम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों का बैच लगाकर स्वागत किया गया और इसी क्रम में आए हुए समस्त पांच विकास खण्ड जगत , म्याऊ, सालारपुर, उझानी एवं कादरचौक के 50 ग्राम पंचायतों से ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, वॉलिंटियर अन्य समाज सेवी संस्थाओं का परिचय कराया गया।
प्रोफेसर डॉक्टर मनवीर सिंह द्वारा उपस्थित लोगों को बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी देकर बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणों के बारे में विस्तार से बताया और बाल विवाह को कैसे रोक सकते हैं कि हम सब को जागरुक होना पड़ेगा और अपने पास पड़ोस के गांव के लोगों को ओर रिश्तेदारों को जागरूक करना होगा और हम इसकी सूचना किस किस को दे सकते हैं उनके बारे में भी विस्तार से समझाया गया।अजीत कुमार कनौजिया उप श्रमायुक्त महोदय द्वारा बाल श्रम निषेध अधिनियम कानून के बारे में जानकारी दी और 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को किसी तरह के रोजगार में जैसे निजी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कंपनियां, ,संगठनों, सिविल विभागों ,जलनशील पदार्थ,विस्फोटक अन्य खतरनाक कार्यों में लगाना मना है। अगर कोई भी बच्चे के माता पिता 15 से 18 वर्ष के बीच में कोई अपने बच्चे से किसी गैर खतरनाक कार्यों में कार्य करने से लगाते है तो सर्वप्रथम हमारे श्रम विभाग के प्रवर्तन अधिकारी को सूचना दें उसके उपरांत ही बच्चा उन स्थानों पर कार्य कर सकता है जिससे विभाग की निगरानी में रहे। श्रम विभाग की चल रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। इसी के साथ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष नंदकिशोर पाठक द्वारा पॉक्सो एक्ट पर विस्तार से जानकारी दी गई।एएचटी प्रभारी उपदेश कुमार द्वारा बाल तस्करी पर विस्तृत चर्चा कर लोगों को जागरुक किया। इसी के साथ आरपीएफ प्रभारी भीमराज द्वारा बताया गया कि हो रहे बच्चों के शोषण के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी कहा हम सब मिलकर काम करें तो बच्चों का शोषण कम हो सके जिससे होने वाली घटनाओं से बच्चों को बचाया जा सके।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं के बारे में उपस्थित ग्राम प्रधान, वॉलिंटियर्स को जानकारी दी। संस्था सचिव मीना सिंह द्वारा आए सभी अधिकारियों, ग्राम पंचायतों से ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी, समुदाय कार्यकर्ता व वॉलिंटियर को धन्यवाद देते हुए संस्था के कार्य के बारे में बताया। किसके उपरांत मुख्य अतिथि बृजेंद्र शुक्ल ने कहा सभी ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी, समुदाय से आए हुए मेरे भाई, बहिन को मेरा कहना है कि आप अपनी अपनी ग्राम पंचायतों में बाल विवाह, बालश्रम नही होने दें हम सब का कर्तव्य है। मुख्य अतिथि द्वारा आए सभी ग्राम पंचायतों के ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधानों को शील्ड एवं साल उड़ाकर सम्मानित किया गया और सभी के लिए बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।
प्रोग्राम में बाल संरक्षण अधिकारी रवि कुमार चाइल्डलाइन जिला समन्वयक कमल शर्मा एवं अन्य अधिकारी गण और संस्था के समस्त कार्यकर्ता प्रोग्राम में उपस्थित रहे। संस्था समन्वय देवेंद्र पाल द्वारा आए हुए प्रोग्राम में सभी लोगों का धन्यवाद किया और प्रोग्राम को समापन किया गया।
